जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

आम चुनाव, फेज 3 वोटिंग : 11 राज्यों में 9 बजे तक 10.57% मतदान, लालू यादव बोले- मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

आज उत्सव का दिन है। उत्सव लोकतंत्र का। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज, मंगलवार (7 मई) को 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर वोटिंग है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है, यह शाम 6 बजे तक चलेगी। इस फेज में 1352 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1229 पुरुष और 123 महिला कैंडिडेट हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, 244 कैंडिडेट्स क्रिमिनल छवि के हैं। 392 कैंडिडेट्स के पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है।

तीसरे चरण में गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 7 केंद्रीय मंत्रियों और 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वोट डालेंगे। गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में वोट डालेंगे।

 

बिहार के पूर्व सीएम और राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वोट हमारे पक्ष में हो रहा है। बीजेपी इतना डर गई है कि वह लोगों को भड़का रही है। वे चाहते हैं संविधान और लोकतंत्र खत्म हो जाए। क्या मुस्लिमों को आरक्षण नहीं मिलना चाहिए।
पीएम मोदी के ‘100 दिन के प्लान’ पर कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी 4 जून को पूर्व पीएम बन जाएंगे। यह सब सिर्फ दिखावा है। वह बड़े-बड़े दावे करते हैं। सच्चाई यह है कि वह 4 जून के बाद आराम से बैठ सकते हैं क्योंकि वह अब पीएम नहीं रहेंगे।
सपा मुखिया अखिलेश यादव, उनकी पत्नी और मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने सैफई में वोट डाला। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की बहुत बुरी हार होने वाली है क्योंकि किसान, युवा, व्यापारी, हर वर्ग के लोग उनसे परेशान हैं।

सुबह 9 बजे कुल वोटर टर्नआउट 10.57 फीसदी रहा है। सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 14.60 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि महाराष्ट्र में सबसे कम 6.64 फीसदी मतदान हुआ है। इसी तरह मध्य प्रदेश में 14.22%, असम में 10.12%, बिहार में 10.03%, छत्तीसगढ़ में 13.24%, गोवा में 12.35%, गुजरात में 9.87%, कर्नाटक में 9.45% और उत्तर प्रदेश में 12.13% वोटिंग हुई है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में सुबह 9 बजे तक 10.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button