देश

झारखंड के धनबाद में गैस लीक से मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत

50 पहुंचे अस्पताल, 10000 लोग प्रभावित

धनबाद,एजेंसी। झारखंड के धनबाद में गैस लीक से 2 लोगों की मौत हो गई है और करीब 50 लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है. वहीं गैस लीक से करीब 10000 लोग प्रभावित हुए हैं. धनबाद के PB एरिया में बनी कोयला खदान में कार्बन-मोनो-ऑक्साइड गैस लीक हुई, जिसके बाद वहां रहने वाले करीब एक हजार लोग आज इलाका छोड़कर चले गए, क्योंकि यहां उनकी जान को खतरा है. प्रदेश सरकार ने लोगों को इलाका खाली करने को कहा है.

बड़े पैमाने पर हुआ गैस का रिसाव

धनबाद के जिला अधिकारियों ने बताया कि जिले के केंदुआडीह बस्ती में कई खदानों हैं, जहां अक्सर कार्बन-मोनो-ऑक्साइड गैस का रिसाव होता है. ऐसी ही एक खदान से रिसाव हुआ है, जिसका असर बड़े पैमाने पर देखने को मिला. हालांकि गैस लीक और 2 लोगों की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन लोगों को ब्रीदिंग प्रॉब्लम और उल्टियां लगने की समस्या हुई है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने लोगों को इलाका खाली करने को कह दिया है. दीवारों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं.

कंपनी की ओर से भी आया बयान

BCCL के पुटकी-बलिहाटी कोलियरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) जीसी साहा ने कहा कि गैस लीकेज की जांच की गई है. जिस खदान से गैस का रिसाव हुआ, उसे खाली करा लिया है. जिस इलाके में खदान है, उसे भी खाली करा लिया है. पीड़ितों को कंपनी की ओर से मुआवजा दिलाने का प्रयास रहेगा. जो लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं, उनके इलाज का खर्चा भी कंपनी देगी. अस्पताल और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस तैनात कर दी हैं, जिन लोगों को समस्या आएगी, वे एंबुलेंस में अस्पताल आएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button