भोपाल

गरबा महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल 

गरबा महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल
फोटो कैप्शन – महापौर मालती राय ने आरती कर किया उद्घाटन
भोपाल, यश भारत । नवरात्रि के पावन अवसर पर बिट्टन मार्केट दशहरा मैदान में आयोजित अभिव्यंजना गरबा महोत्सव का शुभारंभ भक्ति भाव के साथ किया गया। महापौर मालती राय ने आरती कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। आयोजन समिति द्वारा उनका सम्मान भी किया गया। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं ने गरबा और डांडिया प्रस्तुत कर उत्सव को आकर्षक बनाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा और माता के जयकारों के साथ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button