जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

1800 के रिकॉर्ड से डिजिटल भविष्य तक नगर निगम का बड़ा बदलाव अभियान

जबलपुर, यश भारत।

1800 के रिकॉर्ड से डिजिटल भविष्य तक नगर निगम का बड़ा बदलाव अभियान

जबलपुर, यश भारत। नगर निगम कमिश्नर ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर इसे संस्थान की सबसे अहम इकाई बताया। यहां करीब 1800 के पुराने दस्तावेज सुरक्षित हैं, जिनका उपयोग विकास कार्यों और कोर्ट में संदर्भ के लिए किया जाता है।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि अब सभी रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा, ताकि एक क्लिक पर जानकारी मिल सके। साथ ही रिकॉर्ड रूम के रिनोवेशन की भी योजना बनाई जा रही है, जिससे बरसात में सीलन जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
1 अप्रैल से 10 कर्मचारियों की टीम के साथ काम शुरू होगा और एक महीने में रिकॉर्ड सिस्टम को व्यवस्थित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button