इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जिला पंचायत भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया में फर्जीवाड़ा

जिला सीईओ बोले- ऐसी कोई भर्ती नहीं

जबलपुर यशभारत। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के जिला पंचायत विभाग में भर्ती के नाम से वायरल हो रही पोस्ट पूरी तरह फर्जी निकली। वायरल संदेश में पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान तक की जानकारी देकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया संचालित नहीं की जा रही है। जिला पंचायत
विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भर्ती संबंधी संदेशों से सावधान रहने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिला पंचायत में भर्ती के नाम से फर्जी पोस्ट तेजी से प्रसारित की जा रही हैं। इनमें अलग-अलग पदों, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आकर्षक वेतनमान का उल्लेख कर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

1784018400 WhatsApp Image 2026 07 14 at 13.25.29

मामला सामने आने के बाद जबलपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अभिषेक गहलोत ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा वर्तमान में ऐसी किसी भी भर्ती की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही जानकारी पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है। सीईओ ने युवाओं और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भर्ती संबंधी जानकारी पर विश्वास करने से पहले जिला पंचायत या शासन की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत माध्यमों से सत्यापन अवश्य करें। किसी भी फर्जी विज्ञापन या लिंक के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने तथा फर्जी संदेशों को आगे साझा नहीं करने की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार की संदिग्ध भर्ती संबंधी सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी तत्काल जिला पंचायत अथवा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि साइबर धोखाधड़ी पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button