Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

5 करोड़ का लालच देकर 28 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यश भारत

5 करोड़ का लालच देकर 28 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यश भारत। 5 करोड़ रुपये मिलने का झांसा देकर 28 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को बरगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी के 20 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त कार और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार थाना बरगी में 11 अप्रैल 2026 की रात पवन कुमार पटेल (33) निवासी मंशी मोहल्ला बरगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। वह योधा सीमेंट फैक्ट्री निगरी में सुपरवाइजर है और उसी दिन मरापाठा निवासी चेतराम सरोते के साथ मोटरसाइकिल से सीमेंट लेने जा रहा था। चेतराम सरोते के पास 28 हजार रुपये थे। खमरिया तिराहा के पास नागपुर एनएच-34 रोड पर एक व्यक्ति बाबा के भेष में मिला, जिसने पहले खाने के लिए पैसे मांगे और फिर झाड़-फूंक व मंत्र के बहाने दोनों को अपने झांसे में ले लिया।
आरोपी ने पवन का हाथ देखकर 5 करोड़ रुपये मिलने की बात कही और ‘पैसे शुद्ध करने’ के नाम पर 28 हजार रुपये अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद वह पहले से खड़ी एक बलेनो कार में बैठकर अपने साथी के साथ सिवनी की ओर फरार हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सिवनी जिले के आदेगांव थाना पुलिस की मदद से हाईवे पर नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका गया और दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button