Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

भंडारे का खाना और पानी बना खतरा: दमोह में हैजा फैलने से 40 लोग अस्पताल में भर्ती,

दमोह में 30 से 40 लोग हैजा से परेशान

दमोह। जिले के तेजगढ़ के मोहरा गांव से हैजे की बीमारी तेजी से फैलने का मामला सामने आया है। 2 दिन से ग्रामीण उल्टी और दस्त जैसी बीमारी से परेशान हैं। इस बीमारी ने करीब 30 से 40 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिनमें करीब 20 लोगों को दमोह जिला अस्पताल लाया गया और कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजगढ़ में भर्ती कराया गया है।

image 108

संबंधित अधिकारियों को सूचना मिली तो तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि इस बीमारी ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं जिला अस्पताल से कुछ लोगों को जबलपुर भी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि भंडारे में खाना खाने और हैंडपंप का पानी पीने के बाद इस तरह का मामला सामने आया है जिसकी जांच में अधिकारी जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button