वैलेंटाइन से पहले रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

वैलेंटाइन से पहले रूठी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
फरवरी के दूसरे सप्ताह से प्यार का त्योहार वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड नाराज है, तो उसे मनाने के लिए आप कुछ खास तरीके अपना सकते हैं।
फरवरी का महीना शुरू हो गया है और वैलेंटाइन वीक आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। दरअसल, वैलेंटाइन वीक नजदीक आते ही कपल्स अपने खास पलों को यादगार बनाने और रिश्ते में प्यार की नई मिठास घोलने की तैयारियां करने लगते हैं।
वहीं, समय के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में कई बार रिश्तों में गलतफहमियां और नाराजगी भी हो जाती है। खासकर जब बात गर्लफ्रेंड की होती है, तो यह और भी चिंता का कारण बन जाती है। ऐसे में अगर आपकी भी गर्लफ्रेंड वैलेंटाइन डे से पहले नाराज है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ सही तरीकों, धैर्य और समझदारी से आप रिश्ते को फिर से खूबसूरत बना सकते हैं।
नाराजगी की वजह को समझें
अगर आपकी गर्लफ्रेंड नाराज है, तो सबसे पहले उनकी नाराजगी के कारण को समझें। दरअसल, कारण जाने बिना माफी मांगना या बहस करना रिश्ते को और बिगाड़ सकता है। इसलिए सबसे पहले उनसे शांति से बात करें और उनकी भावनाओं को ध्यान से सुनें।
गलती होने पर तुरंत माफी मांगें
अगर आपकी किसी गलती के कारण आपकी गर्लफ्रेंड नाराज है, तो उनसे तुरंत माफी मांगें। माफी मांगते समय किसी भी तरह का बहाना नहीं बनाएं। दरअसल, बहाना बनाने से बात बिगड़ सकती है। साथ ही यह भी भरोसा दिलाएं कि आप वह गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे।
प्यार का करें इजहार
रिश्तों की नींव ईमानदारी पर टिकी होती है। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड नाराज है, तो उन्हें यह बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। साथ ही अपने शब्दों और व्यवहार से यह महसूस कराएं कि आप उनके बिना अधूरे हैं।
एक साथ समय बिताएं
कई लोग नाराजगी के बाद एक-दूसरे से बात करना बंद कर देते हैं और दूरी बना लेते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। ऐसे में कोशिश करें कि नाराजगी के बाद भी आप एक-दूसरे के साथ समय बिताएं। आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वॉक पर जा सकते हैं या फिर कॉफी डेट प्लान कर सकते हैं।
प्यार भरा सरप्राइज दें
नाराज़ गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए समय-समय पर प्यार भरा सरप्राइज जरूर दें। इसमें आप उनकी पसंद की कोई छोटी-सी चीज, चॉकलेट, फूल या एक प्यारा-सा नोट दे सकते हैं।







