जबलपुरमध्य प्रदेश

पांच कर संग्रहिता निलम्बित, 4 राजस्व निरीक्षकों को नोटिस

कार्यो के प्रति पारदर्शिता और कसावट लाने निगमायुक्त ने लिया निर्णय

जबलपुर,यशभारत। नगर निगम के कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने समीक्षा बैठक की। कहा काम में ‘इफ एंड बट’ नहीं चलेगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने संभागीय अधिकारियों को सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों के साथ निरीक्षण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में निगमायुक्त ने राजस्व विभाग की भी समीक्षा की जिसमें 5 वार्डो की जीरो वसूली पर कार्रवाई करते हुए संबंधित 5 करसंग्रहिताओं क्रमशः शुभम जैन, रामेश्वर दुबे, रामप्रकश सोनी, विजेन्द्र दाहिया, राजेन्द्र चौधरी और 5 राजस्व निरक्षकों क्रमशः कुणार्क रावत, अरविन्द श्रीवास्तव, देवनाथ राठौर, कमल आनंद, एवं कीर्तिका बजाज, को कार्यो में रूचि न लेने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 1 दिन का अवैतनिक कर आदेश जारी किये हैं।

08 11

ई-अटेंडेंस जरूरी

निगमायुक्त ने कहा कि अक्टूबर का वेतन केवल 100 प्रतिशत ई-अटेंडेंस दर्ज करने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा। अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया जाएगा निगमायुक्त ने सभी संभागीय कार्यालय और मुख्यालय को स्वच्छ व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाए रखने का निर्देश भी दिया।

बैठक में अपर आयुक्त अरविंव शाह, वी.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, राजस्व अधिकारी इंद्र कुमा वर्मा, बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह, सभी संभागीय अधिकारी राजस्व निरीक्षक एवं आउटसोस एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button