भोपाल में मिला कोरोना का पहला मरीज, अलर्ट जारी – स्वास्थ्य विभाग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने की अपील की

भोपाल में मिला कोरोना का पहला मरीज, अलर्ट जारी
– स्वास्थ्य विभाग सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने की अपील की
भोपाल यशभारत। देश में कोरोना संक्रमण के लगातार सामने आ रहे हैं। इंदौर के बाद अब भोपाल में भी कोरोना का पहला मरीज मिला है। एक महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। सीएमएचओ डॉ पंकज श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि सावधानी बरतें व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहने। किसी भी तरह की तकलीफ होने पर डाक्टर की सलाह लें। बताया जा रहा है कि कोरोना मरीज महिला को एक प्राइवेट हॉस्पिटल के वार्ड में एडमिट किया गया है। टीमें महिला की लगातार निगरानी कर रही हैं।
गले में खराश और बुखार के थे लक्षण
डाक्टरों के मुताबिक इन दिनों गले के इन्फेक्शन के मरीज बढ़ रहे हैं. गर्मी के मौसम के बाद बारिश आने पर ऐसा होना आम बात है लेकिन लक्षण होने पर सतर्कत बरतते हुए डॉक्टरी सलाह और टेस्टिंग जरूरी है। भोपाल की जिस महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. उसे लगातार बुखार और गले में खराश की समस्या थी, जिसके बाद महिला को कोरोना टेस्टिंग कराने की सलाह दी गई थी।
भोपाल में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी
भोपाल सीएमएचओ डा पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी के एक निजी अस्पताल में कोरोना का मामला सामने आने के बाद जिले के निजी और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने और वायरल फीवर के तक्षण वाले मरीजों की आरटी-पीसीआर जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ एम्स, जय प्रकाश चिकित्सालय और हमीदिया में अलग से कोविड के लिए वार्ड भी बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की नई सब लाइनिज की पुष्टि हुई है।







