जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पनागर एसबीआई बैंक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: बिजली विभाग और दमकल कर्मियों की लापरवाही आई सामने

-मेंन रोड पनागर शाखा का मामला

 

पनागर। एसबीआई बैंक शाखा पनागर में मंगलवार अपरॉन्ह 11 बजे बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से बैंक में आग लग गई। आग लगने से बैंक कर्मियों और हितग्राहियों में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। जैसे ही इसकी सूचना बिजली विभाग को फोन पर दी गई, तो दफ्तर में मौजूद ऑपरेटर ने समय पर फोन नहीं उठाया और न ही बिजली सप्लाई बंद की। वही दमकल कर्मियों को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन, करीब आधे घंटे की देर से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक स्थानीयजनों ने मशक्कत करके आग़ पर काबू पा लिया और किसी बड़ी अनहोनी होने से बैंक एवं स्थानीय जनों को राहत मिली।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को समय के मुताबिक बैंक का कार्य प्रारंभ हुआ और सभी कर्मचारी एवं हितग्राही बैंक में पैसे निकालने या जमा करने के लिए रोजाना की तरह पहुंचे। इसी बीच करीब 11:10 पर बैंक में लगे मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। धीरे-धीरे आग़ में प्रचंड रूप ले लिया और पूरे बैंक में भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया। विद्युत विभाग के कर्मी राजू बैरागी ने बिजली विभाग के दफ्तर में बिजली संचालन बंद करने के लिए फोन किया, लेकिन वहां मौजूद ऑपरेटर बृजेश पटेल ने अनेकों बार फोन लगाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया, जिसके चलते कोई भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। करीब 15 मिनट बाद जब बिजली दफ्तर पहुंचकर इसकी शिकायत की गई। तब बिजली का संचालन बंद किया गया, लेकिन तब तक आग़ में भीषण रूप धारण कर लिया था। थोड़ा समय और गुजरता तो संभवत: आग़ पूरे बैंक में फैल जाती और बहुत अधिक नुकसान हो जाता।

-समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि आग लगते ही इसकी सूचना पनागर नगर पालिका के दमकल कर्मियों को दी गई, लेकिन जानकारी होने के बावजूद दमकल कर्मी वाहन लेकर करीब आधे घंटे बाद बैंक पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार तब तक आग पर स्थानीय लोगों ने नियंत्रण पा लिया गया था। बताया गया कि पहले दमकल वाहन पनागर थाना परिसर में खड़ा किया जाता था और जानकारी होते ही वाहन मौके पर रवाना कर दिया जाता था, लेकिन कुछ महीनो से दमकल वाहन को बैंक से करीब 400 मीटर दूर एक शमशान घाट में खड़ा किया जा रहा है और वहां पर कोई भी दमकल कर्मी वहां पर मौजूद नहीं रहता। जब आग लगने की सूचना दी जाती है, तो दमकल कर्मी मौके पर पहुंचने की बजाय पहले वाहन के पास पहुंचते हैं और वाहन को मौके पर लाने में अधिकांश समय व्यतीत हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पालिका यदि इसी तरह दमकल वाहन और कर्मियों को लेकर लीपापोती करती रही तो, किसी दिन नगर में किसी बड़े अग्नि हादसे के होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button