जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

आयकर भवन के तहखाने में लगी आग,धुएं से मचा हड़कंप

मुंबई, यश भारत।

मुंबई, यश भारत।  दक्षिण मुंबई के चर्चगेट इलाके में स्थित आयकर विभाग के कार्यालय आयकर भवन में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत के तहखाने में लगी, जिसके बाद ऊपरी मंजिलों तक घना धुआं फैल गया। एहतियातन भवन में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की गई। मुंबई अग्निशमन दल को दोपहर करीब 2 बजकर 1 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके करीब नौ मिनट बाद, 2 बजकर 10 मिनट पर आग को प्रथम स्तर की आग घोषित किया गया। अग्निशमन दल की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग महार्षि कर्वे रोड स्थित आयकर भवन के तहखाने तक सीमित थी, लेकिन वहां से उठ रहा धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया। इमारत में भूतल के अलावा सात ऊपरी मंजिलें हैं, जहां आयकर विभाग के विभिन्न कार्यालय संचालित होते हैं।खबर लिखे जाने तक किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button