
गोवंडी की झुग्गियों में लगी आग कोई हताहत नहीं
मुंबई, यश भारत मुंबई के गोवंडी इलाके में शुक्रवार सुबह झुग्गियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। न्यू गौतम नगर, सोनापुर लेन, भीम वाड़ी रोड स्थित झुग्गियों में यह आग सुबह करीब 10:01 बजे लगी, जिसकी सूचना बीएमसी की मुंबई फायर ब्रिगेड को दी गई।
आग 8 से 10 झुग्गियों तक सीमित रही, जिसमें बिजली की वायरिंग, इलेक्ट्रिकल उपकरण, फर्नीचर और घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, संबंधित बिजली वितरण कंपनी के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचे।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।







