
जबलपुर यश भारत। 27 अप्रैल से शुरू हुई वह कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया के तहत लंबे इंतजार के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष और जिला तथा शहर अध्यक्ष के नाम की फाइनल सूची जारी की गई है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के लिए सामने आए डेढ़ दर्जन नाम में से जबलपुर के युवा नेता यश घनघोरिया का नाम सूची में शामिल है। यदि शहर अध्यक्ष के दावेदारों की बात की जाए तो इसमें अभिषेक सोनकर अमित सोनकर राहुल बघेल सोहेल अख्तर शुभम बौहित शुभांशु कनौजिया शिल्पा चौधरी संजय अहिरवार राजीव सोनकर दुर्गेशनी डागौर और सत्येंद्र कुकरेले के नाम दावेदारों की सूची में है। इसी तरह ग्रामीण अध्यक्ष के लिए अभिषेक यादव अमन गोस्वामी शुभम श्रीवास्तव और सौरभ सिंह का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए डेढ़ दर्जन दावेदार जिलाध्यक्ष के लिए सर्वाधिक धार में 15 युवक आए सामने भोपाल। प्रदेश में युवक कांग्रेस की जारी चुनावी प्रक्रिया के बीच प्रदेश युवक कांग्रेस के लिए डेढ़ दर्जन युवाओं ने दावेदारी की है। इसयके अलावा महासचिवसे लेकर जिलाघ्यक्षों तक के लिए भी घमासान की स्थिति बनी हुई है। जिलाघ्यक्षों के पदों के लिए अब तक 178 दावेदार सामने आ चुके हैं। अब पार्टी ने मिले नामांकनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष के लिए दाखिल किए गए 20 नामांकन फार्मों में से एक नॉमिनेशन रद्द और एक फॉर्म होल्ड किया गया है। 18 उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकृत किए गए हैं।
राजीव सिंह का नामांकन होल्ड किया गया है, जबकि डॉ दौलत पटेल का नामांकन रद्द हुआ है। इसी तरह से प्रदेश महासचिव के लिए घमासान मचा हुआ है। कुल 182 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 4 के नामांकन होल्ड किए गए हैं।
प्रदेश महासचिव के चार नामांकन होल्ड किए गए हैं। इनमें रिया पटेल ,यासमीन बी, अभिषेक यादव और हिमांशु बड़वे के नाम शामिल हैं।

संगठन सृजन अभियान की शुरुआत ग्रामीण से हुई
एक तरफ जहां युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया जारी है तो दूसरी तरफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुरू किए गए संगठन सृजन अभियान की शुरुआत भी गत दिवस नगर प्रवास पर आये केंद्रीय पर्यवेक्षक हरिद्वार विधायक रवि बहादुर सिंह की उपस्थिति में अग्रवाल बारात घर शीतलपुरी से हो गई है। गति दिवस आयोजित बैठक में सर्वप्रथम अहमदाबाद हवाई दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकसभा आयोजित की गई। उसके बाद उन्होंने जिले भर से आये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ ही वरिष्ठ नेताओं से भी संगठन को लेकर रायशमारी की। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय पर्यवेक्षक 17 तारीख तक जबलपुर में रहेंगे और अब ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन सृजन अभियान के लिए कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी राय जानेंगे।








