भोपालमध्य प्रदेश

प्रेमिका की धमकी से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- रेप केस में फंसाने की दे रही थी धमकी

प्रेमिका की धमकी से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- रेप केस में फंसाने की दे रही थी धमकी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके के सेठी नगर में रहने वाले एक युवक दीपक गुर्जर ने अपनी माँ की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह जब माँ ने बेटे का शव जीने की रेलिंग से लटका देखा, तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मुस्लिम प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
6-7 साल पुराना था रिश्ता, धर्म बना दीवार
मृतक दीपक गुर्जर पेशे से फैब्रिकेशन का काम करता था। सुसाइड नोट के मुताबिक, दीपक का अशोका गार्डन की ही रहने वाली एक युवती के साथ पिछले 6-7 वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने का वादा भी किया था। हालांकि, हाल ही में युवती ने शादी से इनकार कर दिया। दीपक ने नोट में लिखा है कि युवती अब उसके हिंदू होने का हवाला देकर शादी की बात से मुकर रही थी।
सुसाइड नोट में छलका दर्द: रेप केस में फंसाने की धमकी
दीपक की पैंट की जेब में रखे पर्स से बरामद सुसाइड नोट में प्रताड़ना की पूरी कहानी दर्ज है। नोट के मुख्य अंश इस प्रकार हैं: माही मेरे साथ कई सालों से रिलेशन में है, अब वह गुमराह कर रही है और दूसरे लड़के के साथ घूमती है। जब मैं उससे बात करता हूं, तो वह मुझे रेप केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती है। दीपक ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले युवती ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया था। नोट में जिक्र है कि युवती ने दीपक से कहा था, तुम मर भी जाओ तो मेरा कुछ नहीं होगा, मेरी पहुंच बहुत ऊपर तक है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही अशोका गार्डन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ( के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट और दीपक का टूटा हुआ मोबाइल जब्त कर लिया है।
थाना प्रभारी के अनुराग लाल के अनुसार: सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग जांच और परिजनों के विस्तृत बयानों के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि सुसाइड नोट के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित युवती और उसके दोस्त के खिलाफ ‘आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया जाएगा।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शनिवार सुबह जब दीपक की माँ ने बेटे को साड़ी के फंदे पर लटका देखा, तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पिता और पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक दीपक की सांसें थम चुकी थीं। परिवार ने आरोपी युवती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button