भोपालमध्य प्रदेश

समृद्ध किसान सशक्त प्रदेश के संकल्प के साथ किसान कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ

समृद्ध किसान सशक्त प्रदेश के संकल्प के साथ किसान कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ

यश भारत भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में सोमवार को ‘समृद्ध किसान, सशक्त प्रदेश’ के संकल्प के साथ किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों की सक्रिय सहभागिता के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कैलाश विश्वास सारंग तुलसी सिलावट , कृष्ण गौर, किरण वर्मा, दिलीप अहिरवार लखन पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं और प्रदेश में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। अभिमुखीकरण के माध्यम से किसानों के हित में संचालित योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीनी स्तर तक पहुंचाने और प्रदेश में कृषि विकास को गति देने पर चर्चा की गई।
सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने और कृषि आधारित गतिविधियों को मजबूत करना है। कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग की सक्रिय सहभागिता से किसान हितैषी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button