जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
आस्था या अंधविश्वास : प्राचीन देवी मंदिर में महिला ने झूमते हुए अपनी जीभ काट कर माता को चढ़ाई, महिला हुई बेहोश ….मौके पर पहुंची पुलिस

चित्रकूट| चित्रकूट के मझगवां प्राचीन तालाब स्थित देवी माता के मंदिर मे आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब महा आरती के दौरान एक महिला ने देवी प्रतिमा के समक्ष अपनी जीभ काट कर चढाई। इसके बाद महिला झूमते हुए बेहोश हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला तो भक्त माता की जय जयकार करने लगे और महिला उठकर झूमने लगी ।
नवदुर्गा माता के आराधना के दिवस है लेकिन भक्ति पर अंधविश्वास हावी हैं। जिसके चलते आज महिला ने बतौर मनौती अपनी जीभ काटकर माता को समर्पित कर दी। इसके बाद महिला अचेत हो गई और भक्त माता के जय जयकार करने लगे ।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ।







