₹24,हजार की रिश्वत लेते लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री और वरिष्ठ लेखा लिपिक गिरफ्तार
जबलपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

₹24,हजार की रिश्वत लेते लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री और वरिष्ठ लेखा लिपिक गिरफ्तार
जबलपुर: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW), जबलपुर की टीम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक कार्यपालन यंत्री और एक वरिष्ठ लेखा लिपिक को ₹24,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई बुधवार, 20 अगस्त 2025 को की गई।

घटना का विवरण
शिकायतकर्ता रोहित बारोलिया (25) ने EOW में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022-23 में सिहोरा ब्लॉक में हैंडपंपों के रखरखाव का काम किया था। इस काम का अंतिम बिल ₹2,47,000 का था। इस बिल के भुगतान के लिए आरोपी शरद कुमार सिंह, कार्यपालन यंत्री, और विकास पटेल, वरिष्ठ लेखा लिपिक, दोनों मिलकर बिल की कुल राशि का 5-5 प्रतिशत, यानी कुल ₹24,000 की रिश्वत मांग रहे थे।
शिकायत के सत्यापन के बाद, EOW ने एक जाल बिछाया। आज, 20 अगस्त 2025 को जब रोहित बारोलिया ने रिश्वत की राशि आरोपियों को दी, उसी समय EOW की टीम ने दोनों को उनके कार्यालय में रंगे हाथों पकड़ लिया।
.jpeg)
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
दोनों आरोपियों, शरद कुमार सिंह और विकास पटेल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन) 2018 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैप दल के सदस्य
इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक स्वर्णजीत सिंह धामी, निरीक्षक प्रेरणा पांडेय, निरीक्षक गायत्री गुप्ता, उप निरीक्षक बोधन लाल तिवारी, प्र. आर. अभिनव ठाकुर, आर. शेख नदीम, आर. सुमित पांडेय और आर. सगीर खान शामिल थे।







