भिटौनी स्टेशन में बेपटरी हुआ इंजन,खतरे के बजे सायरन
राहत गाड़ी मौके पर रवाना. बड़ा हादसा टला

जबलपुर यशभारत |आज सुबह 9.30 में उस समय रेलवे में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब भिटौनी रेलवे स्टेशन में रेल इंजिन पटरी से उतर जाने के कारण खतरे के तीन सायरन बजे। उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के भिटौनी साइडिंग खड़े एक इंजन को में लाइन में लाया जा रहा था इस दौरान पटरी से नीचे हो गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।घटना आज सोमवार की सुबह 9.30 बजे के बताई जा रही है। सायरन बजते ही रेल कर्मचारियों व आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेलवे ने अचानक एक-एक करके खतरे का तीन सायरन बजाया. इस सायरन बजने का आशय था कि कहीं कोई रेल हादसा हुआ है। तात्कालिक सूचना के मुताबिक भिटौनी में कोई रेल इंजिन पटरी से उतरा है। सायरन की आवाज सुनते ही दुर्घटना राहत गाड़ी (एआरटी) में काम करने वाले कर्मचारी, अधिकारी दौड़ते-भागते दुर्घटना राहत गाड़ी में पहुंचते नजर आये। बताया जा रहा है कि भिटौनी स्टेशन में कोई रेल इंजिन पटरी से उतरा है. मेन लाइन ब्लाक हुआ है जानकारी के मुताबिक इसमें लोको पायलट की लापरवाही सामने आ रही है। बहरहाल रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।







