Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

विजयनगर चौपाटी में फिर पसरा अतिक्रमण, कार्रवाई के बाद भी हालात जस के तस

गंदगी, आवारा पशु और दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा

जबलपुर, यश भारत। विजयनगर चौपाटी क्षेत्र में नगर निगम की हालिया अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई का असर अब फीका पड़ता नजर आ रहा है। जिस सड़क को जाम से राहत दिलाने के लिए ठेले-टपरों को हटाया गया था, वहीं कुछ ही दिनों में फिर से सड़क किनारे दुकानें सजने लगी हैं। एकता चौक से अहिंसा चौक तक का इलाका शाम ढलते ही पुराने हालात में लौट आता है।

1775988251 WhatsApp Image 2026 04 12 at 13.47.51 (3)

सड़क किनारे लगने वाली दुकानों और ग्राहकों के अव्यवस्थित वाहनों के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। शाम और रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब ऑफिस से लौटने वाले लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ता है। कई बार एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सेवाएं भी इस अव्यवस्था में फंस जाती हैं।

1775988260 WhatsApp Image 2026 04 12 at 10.06.23

नगर निगम की कार्रवाई के बाद कुछ दिन तक व्यवस्था बनी रही, लेकिन अब बिना किसी रोक-टोक के चौपाटी संचालक फिर सड़क तक कब्जा बढ़ा रहे हैं। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक अतिक्रमण हटाने के अभियान बेअसर ही रहेंगे।

1775988270 WhatsApp Image 2026 04 12 at 10.06.24 (1)

गंदगी, आवारा पशु और दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा

विजयनगर चौपाटी में अतिक्रमण के साथ-साथ गंदगी की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। चौपाटी क्षेत्र में कूड़ा-कचरा खुले में फैला रहता है, जिसे समय पर नहीं उठाया जाता। लोग भी इधर-उधर कचरा फेंक देते हैं, जिससे वातावरण दूषित हो रहा है।
वहीं खाने के अवशेषों के कारण गाय-भैंस और अन्य आवारा पशुओं का जमावड़ा लग जाता है, जो यातायात के लिए खतरा बन रहे हैं। रात के समय सड़क किनारे लंबी कतार में खड़ी बाइकें और वाहन सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं।
स्थिति तब और खतरनाक हो जाती है, जब तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले युवक गलत दिशा में कट मारते हुए निकलते हैं। हाल ही में इसी अव्यवस्था के चलते एक दुर्घटना भी सामने आ चुकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान और सख्त निगरानी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button