रुला रहा विद्युत विभाग : रात भर अंधेरे में डूबे रहे 84 गांव

: 33 केव्ही ठप होने से घंटों गुल रही बिजली
जबलपुर , यश भारत। बिजली विभाग अपनी कार्य कुशलता के लिए हमेशा सुर्खियों में बना ही रहता है जिसके चलते उपभोक्ताओं को हमेशा ही परेशानियों से गुजरना पड़ता है गर्मी शुरू होते ही विद्युत विभाग ने ट्रिपिंग और फॉल्ट सॉल्व करने के लिए बड़ी योजना बनाई थी लेकिन बावजूद इसके लगातार ट्रिपिंग और फाल्ट होने से उपभोक्ता परेशान है यही कारण है कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों सहित करीब 300 शिकायत प्रतिदिन आ रही है लेकिन समय पर शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर रात में मनेरी 33 केव्ही फाल्ट होने से घंटों बिजली ग्रामीण क्षेत्रों में बंद रही । जिसके चलते करीब 84 गांव में ब्लैक आउट रहा, तो वहीं विद्युत विभाग निर्वाध विद्युत सप्लाई लगातार देने का दावा करता ही रहता है। और महज कागजी खाना पूर्ति कर लाइट सप्लाई दे दी जाती है।
जानकारी अनुसार विवेक जसेले अधीक्षण यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल शिकायत आने का आंकड़ा कम है। तो वही ग्रामीण शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन मौजूद रिकॉर्ड में 300 से 350 शिकायतें प्रतिदिन आ रही है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान समय रहते किया जा रहा है विद्युत विभाग लगातार प्रयास कर रहा है की ट्रिपिंग फॉल्ट ना आए इसके लिए विशेष प्रयास भी किया जा रहे हैं।
84 गांव में रहा ब्लैक आउट
मनेरी 33 कवि फाल्ट होने के कारण देर रात से घंटों बिजली बंद रही जिसके चलते करीब 84 गांव के ग्रामीणों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ा तो वही इस दौरान फोन भी घनघनाते रहे लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
गौरतलब है कि मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत विभाग में जमकर विद्युत कटौती चल रही है ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित यह है कि दिन और रात में कब बिजली गुल हो जाए पता ही नहीं चलता, तो वही अधिकारी निर्वाध रूप से विद्युत प्रदान करने का आश्वासन दे रहे हैं।







