जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर शहपुरा में निर्वाचन आयोग का डाटा लीक: साइबर कैफे में फोटोयुक्त मतदाता मिली, कलेक्टर के पास पहुंचा मामला

जबलपुर, यशभारत। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बीच एक बड़ी गड़बड़ी शहपुरा जनपद में सामने आई है। यहां पर मप्र राज्य निर्वाचन आयोग का सबसे महत्वपूर्ण डाटा एक कम्प्यूटर की दुकान में पाया गया है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता संबंधित दुकान में चुनाव से संबंधित सामग्री निकलवाने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने देखा कि साइबर कैफे संचालक लोगों को फोटोयुक्त कलर मतदाता सूची प्रदान कर रहा है।

 

200

क्षेत्रीय विधायक संजय यादव, नीलेश जैन, कांग्रेस वार्ड प्रत्याशी रामप्रकाश पटेल ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नगर परिषद् शहपुरा (भिटौनी) जिला- जबलपुर की रंगीन फोटोयुक्त मतदाता सूची जो कि अति महत्वपूर्ण शासकीय डाटा है, यह डाटा साफ्टकॉपी के रूप में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पास पहुँच गया है । यह डाटा पीएडएफ फाइल के रूप में चुनाव चिन्ह आवंटित होने के पूर्व ही पहुँच गया है, जिसका अनाधिकृत उपयोग किया जा रहा है ।

ऐसी पकड़ी गई गलती
मंगलवार रात्रि में लगभग 8 बजे शहपुरा ( भिटौनी) में स्थित एक निजी कम्प्यूटर / फोटोकॉपी की दुकान (आशीष कम्प्यूटर्स पोस्ट ऑफिस के पास शहपुरा) में एम.पी. लोकल इलेक्शन की बेबसाईट से बिना फोटो वाली मतदाता सूची डाउनलोड करके प्रिंट आऊट के लिये गये तो देखा कि पहले से ही कैथरा मोहल्ला निवासी सेतु सिंह रंगीन फोटोयुक्त मतदाता सूची कलर प्रिंटर के द्वारा दुकानदार से निकलवा रहा था । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के सेतु सिंह एवं संबंधित भाजपा पार्षद प्रत्याशी विक्रांत सिंह एवं शेख जमील के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करके कानूनी कार्यवाही करने की मांग रखी है।

इनका कहना है
इस संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी कराई जा रही है। वेंडर ने मतदाता सूची कैसे सार्वजनिक की इसका पता लगाया जाएगा और शाम तक कार्रवाई की जाएगी।
नम: शिवाय अरजरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button