राज्यसभा चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय डॉ. मुरुगन, माया, बंशीलाल, उमेश नाथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे

भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा के डॉ. एल. मुरुगन, बंशीलाल गुर्जर, उमेश नाथ महाराज और माया नारोलिया नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचे ैं। चारों उम्मीदवार के प्रस्तावक सीएम डॉ. मोहन यादव हैं।वहीं, कांग्रेस ने मप्र कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। विधानसभा सदस्यों की संख्या के हिसाब से भाजपा ने चार और कांग्रेस ने एक उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में चुनाव निर्विरोध होना लगभग तय है।भाजपा के चारों राज्यसभा उम्मीदवार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी के सीनियर नेताओं की मौजूदगी में गुरुवार सुबह 11 बजे अपना नामांकन फॉर्म जमा किया।वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अशोक सिंह दोपहर में नामांकन भरेंगे। उनके साथ मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे विधानसभा में मौजूद रहेंगे।जरूरत पडऩे पर यहीं मतदान भी कराया जाएगा। 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सदस्य भाजपा के हैं। इसके अनुसार पार्टी चार सदस्य प्रथम प्राथमिकता में सीधे निर्वाचित हो जाएंगे। यही स्थिति कांग्रेस की है। पार्टी के विधानसभा में 66 सदस्य हैं यानी एक सदस्य आसानी से जिताया जा सकता है, इसलिए मतदान की स्थिति नहीं बनेगी।