देश

कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट पर ED का शिकंजा, 25 ठिकानों पर छापेमारी

अब तक की जा चुकी हैं 87 FIR

नई दिल्ली,एजेंसी। कफ़ सिरप तस्करी सिंडिकेट में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. सिंडिकेट से जुड़े आरोपियों के 25 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी की है. ये छापेमारी लखनऊ, वाराणसी, रांची, अहमदाबाद, जौनपुर और सहारनपुर में हुई है. बता दें, लखनऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह की कोठी पर ईडी ने रेड मारी है.

इससे पहले मंगलवार को कोडीन कफ सिरप तस्करी के मामले में आरोपी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित टाटा को कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था. लेकिन वकीलों के हंगामे की वजह से अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी. कोर्ट अब जमानत अर्जी पर 22 दिसंबर को सुनवाई करेगी.

क्या है कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट?

कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप (जैसे Phensedyl, Corex) को अवैध रूप से बांग्लादेश और नेपाल भेजकर नशे के रूप में बेचता है. यह मामला मध्य प्रदेश में बच्चों की मौतों से शुरू होकर उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल तक फैला है.

अब तक की जा चुकी हैं 87 FIR

UP STF ने अब 87 FIR और कई गिरफ्तारियां की हैं. वहीं 12 दिसंबर को ED ने 25 ठिकानों पर छापे मारे हैं. वहीं NDPS एक्ट, BNS, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया गया है.2025 में मध्य प्रदेश के गुना, विदिशा में कोडीन सिरप से कई बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई और इस नेटवर्क का खुलासा हुआ. इसके मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल दुबई फरार है, वहीं दूसरे आरोपी अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों के पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह और सुशील सिंह के साथ भी कनेक्शन होने की बात सामने आई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button