देशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने भूपेश बघेल के परिसरों पर शुक्रवार को फिर छापेमारी की. यह छापेमारी उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में की गई. बताया जा रहा है कि मामले में नये साक्ष्य मिलने के बाद ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित बघेल के आवास पर छापा मारा. यह पिता-पुत्र का साझा आवास है.







