भोपाल

पहले साथ करते थे वारदात, विवाद हुआ तो भाईयों पर चाकू से हमला -हमले का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पहले साथ करते थे वारदात, विवाद हुआ तो भाईयों पर चाकू से हमला
-हमले का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
अवधपुरी इलाके में रहने वाले दो युवकों ने अपने पुराने साथी और उसके भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इससे पहले वह एक गैंग बनाकर शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से अलग हो गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। घटना तीन दिन पुरानी है, कल इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस पूर्व में ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। लेकिन आरोपी अब तक पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
थाना पुलिस के मुताबिक अमरावद खुर्द निवासी विष्णु शाह पुत्र संतोष शाह(21) प्राइवेट काम करता है। सोमवार को उसके पुराने साथी अवधपुरी खुर्द में रहने वाले चिन्ना पोपली और आलोक ने गांव मे ही विष्णु शाह के भाई रिक्की शाह पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने बीडीए कॉलोनी में विष्णु शाह को घेरा और उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोपी चिन्ना पोपली और आलोक के खिलाफ पुलिस ने विष्णु की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इस घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने दोनों भाईयों पर हमला किया है।
हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने-
जिस वक्त आरोपियों ने हमले की घटना को अंजाम दिया। आरोपी चिन्ना पोपली चाकू से हमला करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें उसका साथी आलोक स्कूटी पर बैठा दिखाई दे रहा है। हमले का यह वीडियो हाल में ही सोशल मीडिया पर सामने आया है।
एक ही गैंग के सदस्य रहे हैं आरोपी और घायल-
पुलिस ने बताया कि घायल पक्ष और आरोपी पक्ष पूर्व में गैंग बनाकर शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे। उस वक्त सभी नाबालिग थे। जब वह बालिग हुए तो दोनों पक्ष अलग हो गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा था। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button