जबलपुरमध्य प्रदेश

तेंदुआ घुसने की सूचना से डुमना एयरपोर्ट में हड़कंप,वन विभाग बोला तेंदुआ नहीं वन बिलाव है

एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर पहुंचे वन विभाग ने घंटो की छानबीन

जबलपुर,यशभारत। सोमवार की दोपहर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में तेंदुआ घुसने की सूचना से हड़कंप मच गया। जानकारी लगते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने फौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एयरपोर्ट में घुसे जानवर की तलाश शुरू कर दी। घंटो तक वन विभाग की टीम ने लगातार जंगली जानवर को तलाशा लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा वही जब एयरपोर्ट में लगे कैमरे में जब जानवर को देखा तो पता चला है कि यह तेंदुआ नहीं वन बिलाव है, जो दूर से तेंदुए की तरह दिखता है और बहुत छोटा होता है।

दरअसल सोमवार की दोपहर को एयरपोर्ट में लगे एक सीसीटीवी में जानवर कैद हुआ। कर्मचारी ने दूर से देखा तो उसे तेंदुआ समझ बैठा और फिर अधिकारियों को उसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वन विभाग को सूचना दी।

वन विभाग अधिकारियों का कहना है कि डुमना एयरपोर्ट का कैंपस काफी बड़ा है। पास में जंगल लगा हुआ है जिसके चलते छोटे जानवर अक्सर आ जाते हैं,पर इनसे प्लेन को किसी भी तरह का खतरा नहीं होता है, क्योंकि आवाज सुनते ही है भाग जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button