जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला की तत्परता से 4 माह के बालक अधृत यादव को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से हुई सफल सर्जरी

जिला प्रबंधक सुभाष शुक्ला की तत्परता से 4 माह के बालक अधृत यादव को मिला नया जीवन
मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से हुई सफल सर्जरी
जबलपुर,राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के माध्यम से जबलपुर जिले के 4 माह के बालक अधृत यादव (पिता – पप्पू कुमार यादव, निवासी – दिक्षित कॉलोनी, पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, जबलपुर, मो. 8860439262) को सफल हृदय सर्जरी कर नया जीवन प्राप्त हुआ।
इस उल्लेखनीय कार्य का श्रेय जिला प्रबंधक, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, सुभाष शुक्ला को जाता है, जिन्होंने सूचना मिलते ही तत्काल सक्रियता दिखाते हुए समस्त चिकित्सा व प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
सुभाष शुक्ला द्वारा बच्चे की स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल के विषय विशेषज्ञों से परामर्श कर आवश्यक जांच कराई गई और तत्पश्चात सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा को अनुशंसा प्रेषित की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार डॉ. अमजद खान (जिला नोडल अधिकारी, RBSK) एवं सुभाष शुक्ला (जिला प्रबंधक, RBSK जबलपुर) ने तत्काल आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए बालक का पंजीयन कर परिजनों की सहमति उपरांत उसे नारायणा हृदयालय, मुंबई (महाराष्ट्र) रैफर किया।
वहाँ दिनांक 09.10.2025 को बालक की सफल सर्जरी पूर्णतः निःशुल्क कराई गई, जिससे बालक को नया जीवन मिला।
सफल उपचार के पश्चात बालक के परिजनों ने माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन, जिला कलेक्टर जबलपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जबलपुर, नोडल अधिकारी (RBSK), जिला प्रबंधक (RBSK) सुभाष शुक्ला, मेडिकल कॉलेज जबलपुर टीम एवं समस्त संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।







