जबलपुरमध्य प्रदेश

भीषण गर्मी के चलते कक्षा 5वीं तक अवकाश, 30 अप्रैल तक स्कूल बंद

जबलपुर । जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
प्रशासन ने यह निर्णय तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने और आने वाले दिनों में और बढ़ोतरी की संभावना को ध्यान में रखते हुए लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कलेक्टर द्वारा सभी कक्षाओं के लिए विद्यालय संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया था।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी और वे विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button