जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में 132 केव्ही ब्रेकडाउन से देर रात ठप्प रही आधे शहर की बिजली सप्लाई : परेशान होते रहे लोग

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में देर रात 132 केव्ही ब्रेकडाउन होने की वजह से विजय नगर रांझी बिलपुरा, स्नेह नगर, मानेगांव सहित करीब आधे शहर की बिजली सप्लाई ठप्प रही। जिसके चलते उमस भरी गर्मी में लोग परेशान होते रहे तो वहीं, विद्युत विभाग के कर्मी देर रात बाधित बिजली सप्लाई को शुरु करने प्रयासरत रहे।

शहर में रात 10 बजे से अलसुबह 4 बजे तक अनेक जगहों में बिजली सप्लाई ठप्प रही। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि व्हीएफजे 132 केव्ही ब्रेकडाउन और जंफर आउट होने की वजह से यह स्थिति आई। जिसका कार्य अलसुबह तक चलता रहा। इस दौरान लोगों ने करवटें बदलते हुए रात गुजारी। अधिकारियों की मानें तो आगे यह स्थिति ना आए इसके लिए प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button