जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

क्या हमारे नेता भू-राजनीति को नहीं समझते:विवेक तन्खा

अमेरिका में टेरिफ बढऩे से हमारे व्यवसाय तबाह हो जायेंगे

जबलपुर यशभारत।आज आधी रात को अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर टेरिफ बढ़ाये जाने को लेकर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए चिंता जताई है कि यह हमारे व्यवसायों के लिए चिंता का विषय है। आधी रात 12 बजे से 50 प्रतिशत टैरिफ लागू हो गया है। इससे हमारे देश के ज़्यादातर व्यवसाय प्रभावित होंगे । इनमें से कुछ तो तबाह हो जायेंगे जैसे हीरा व्यापार, फार्मा, खाद्य, कपड़ा (गुजरात शिफॉन), सॉफ्टवेयर आदि हैं।यह हमारे लिए सबक और आत्मचिंतन का विषय है। क्या हमारे नेता भू-राजनीति को नहीं समझते हैं।

देश के व्यापार और उद्योग जगत के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर है। इस अचानक लिए गए फैसले से कई अहम सेक्टर प्रभावित होंगे। ज़्यादातर व्यवसाय प्रभावित होंगे (कुछ तो तबाह हो जाएँगे) जैसे हीरा व्यापार, फार्मा, खाद्य, कपड़ा (गुजरात शिफॉन), सॉफ्टवेयर | सबक : आत्मनिरीक्षण करें। यह कदम छोटे व मध्यम स्तर के व्यापारियों के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है । निर्यात घटने और रोजग़ार पर संकट की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर आर्थिक विशेषज्ञ मानते हैं कि इस फैसले के पीछे भू-राजनीतिक कारण हो सकते हैं, लेकिन नीति-निर्माण में उद्योग जगत की राय शामिल न होना चिंता का विषय है। उनका कहना है कि सरकार को दीर्घकालिक रणनीति पर ध्यान देना होगा, न कि तात्कालिक दबावों में ऐसे बड़े फैसले लेने चाहिए। यह टैरिफ वृद्धि उद्योगों को आत्मनिरीक्षण करने पर मजबूर कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button