भोपालमध्य प्रदेश

बैरसिया में 5 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सुनेंगे आमजन की समस्याएं

बैरसिया में 5 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सुनेंगे आमजन की समस्याएं

भोपाल यश भारत। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से 5 मई को बैरसिया में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई तहसील कार्यालय बैरसिया में सुबह 10 बजे से शुरू होगी जिसमें कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्वयं उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर आयोजित होने वाली इस जनसुनवाई में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। अधिकारियों को बैरसिया क्षेत्र से जुड़ी लंबित शिकायतों एवं उनके निराकरण की जानकारी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि समस्याओं का प्रभावी और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।जानकारी अनुसार नगर निगम, खाद्य विभाग, एमपीईबी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो सकें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई भी पूर्ववत जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button