भोपाल

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला 

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निकाला
भोपाल यशभारत। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लक्ष्मण सिंह पर यह कार्रवाई उनके बयानों को लेकर की गई है। लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला, रॉबर्ट वाड्रा पर टिप्पणी की थी। जिसे कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता माना। कांग्रेस पार्टी डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तरिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी से छह साल के निष्कासित करने के लिए आलाकमान को सिफारिश भेजी थी। लक्ष्मण सिंह ने 26 अप्रैल के हुए आतंकी हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं राहुल गांधी को लेकर भी बयान दिया था। पूर्व में भी लक्ष्मण सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button