जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
धर्मेंद्र की तबीयत फिर बिगड़ी अस्पताल में भर्ती ,चिंतित हुए फैंस
करीबियों ने बताया पूरी तरह स्वस्थ हैं अभिनेता

धर्मेंद्र की तबीयत फिर बिगड़ी अस्पताल में भर्ती ,चिंतित हुए फैंस
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए कैसी है उनकी तबीयत?

बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 89 वर्षीय अभिनेता के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। हालांकि, उनके करीबी पारिवारिक सूत्रों ने सभी को आश्वस्त किया है कि यह कोई गंभीर बात नहीं है और यह उम्र से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी एक रूटीन जांच है।
करीबियों ने बताया पूरी तरह स्वस्थ हैं अभिनेता
, परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी उम्र को देखते हुए समय-समय पर उनकी कई जांचें होती रहती हैं और वो इसी के लिए अस्पताल में हैं। हो सकता है किसी ने उन्हें देखा हो और कोई खबर बना दी हो। वो बिल्कुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। वो बहुत खुश हैं और अभी-अभी अपनी निर्धारित जांचों के लिए गए हैं। अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं।






