देशबिज़नेस

धनतेरस आज: क्या है सोने का भाव, दिल्ली से लेकर यूपी तक सोने की कीमतों में उछाल

चांदी लुढ़की, डेढ़ लाख रुपये तक जाएगा सोना!

नई दिल्ली,यशभारत। धनतेरस आज है और आज के दिन सोना-चांदी की खरीद को शुभ माना जाता है. लेकिन धनतेरस पर सोने का भाव आसमान छू रहा है. दिल्ली, यूपी से लेकर मुंबई तक सोना रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है. धनतेरस पर 12 बजे नए भाव खुलने से पहले सोना 3200 रुपये उछाल के साथ रिकॉर्ड 1 लाख 34 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार,सर्राफा बाजार और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत त्योहारी खरीद की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव लगातार बढ़ रहा है. चांदी की कीमत में 7 हजार रुपये की गिरावट आई.

दिवाली तक सोने चांदी का दाम

सर्राफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि दिवाली धनतेरस के दौरान ज्यादा बिक्री की उम्मीद में ज्वेलर्स ने जमकर खरीदारी की है और ग्राहकों की मांग भी बढ़ने की उम्मीद से सोना लगातार चढ़ रहा है. शनिवार को धनतेरस के दिन भी यही रुख रहने की संभावना है. दिवाली तक सोने और चांदी में यही ट्रेंड दिख रहा है. धनतेरस के त्योहार पर कीमती धातुओं की खरीदने को शुभ माना जाता है. त्योहार और शादी ब्याह के सीजन के अलावा निवेशक और भारतीय रिजर्व बैंक समेत दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों की खरीद से भी पीली धातु में तेजी लगातार कायम है.

डेढ़ लाख रुपये तक जाएगा सोना!

बुलियन एक्सपर्ट ने कहा, सोने की तगड़ी डिमांड के कारण कीमतें बढ़ने की संभावना बनी है. अक्टूबर के आखिरी तक ये डेढ़ लाख रुपये के आसपास भी पहुंच सकता है. अमेरिका में शटडाउन से डॉलर की स्थिति लगातार कमजोर बनी हुई है. यूक्रेन-रूस युद्ध जैसे कारणों से निवेशक और केंद्रीय बैंक सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में असमंजस और ब्याज दरों में और कमी जैसी वजहों से निवेशकों का झुकाव सोने पर बना है. ऐसी अनिश्चितता के माहौल में सोना की ये तेज रफ्तार कायम रहने के आसार हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button