इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अरविंद शाह ने संभाला स्मार्ट सिटी सीईओ का पदभार

विकास कार्यों की होगी व्यापक समीक्षा

विकास को मिलेगी नई रफ्तार, अरविंद शाह ने संभाला स्मार्ट सिटी सीईओ का पदभार

जबलपुर, यश भारत। नगर निगम के अपर आयुक्त और 2021 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद शाह ने सोमवार को जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पदभार विधिवत ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने शहर के विकास कार्यों को तेज गति देने और स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट्स को तय समय-सीमा में पूरा करने को अपनी प्राथमिकता बताया।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा में अरविंद शाह ने कहा कि शासन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और जवाबदेही के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के चेयरमैन राघवेंद्र सिंह और कार्यपालिक निदेशक रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में शहर के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य संस्थागत हितों की रक्षा करते हुए जबलपुर के समग्र विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी कार्ययोजना का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

विकास कार्यों की होगी व्यापक समीक्षा

नवनियुक्त सीईओ अरविंद शाह ने पदभार संभालते ही अपनी प्राथमिकताओं का खाका भी सामने रखा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संचालित सभी प्रचलित परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उन्हें तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
नवाचार और योजनाओं को मिलेगी प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नवाचार आधारित योजनाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को अधिक सुलभ और शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक एवं स्मार्ट बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
अरविंद शाह ने यह भी कहा कि जबलपुर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत प्रस्तावित परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निर्णय प्रक्रिया अपनाई जाएगी, ताकि शहर के विकास की रफ्तार और तेज हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button