भोपालमध्य प्रदेश

करोड़ों खर्च करने के बाद भी नाली निर्माण में बरती लापरवाही

करोड़ों खर्च करने के बाद भी नाली निर्माण में बरती लापरवाही
– जावर नगर पालिका के दावे खोखले, लोग हो रहे परेशान
जावर यशभारत। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा जावर नगर पालिका कर रही है, लेकिन ये सुविधाएं सिर्फ कागजों में ही हैं। लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। सडक़, बिजली, पानी, साफ सफाई सहित अन्य सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पा रही है। हाल ही में नगर पालिका द्वारा नाली निर्माण कराया गया, लेकिन नालियों का जिस तरह से निर्माण कराया गया है उसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
वार्डों में बनी नालियां आड़ी तिरछी बनाई गई हैं। इन नालियों से पानी नहीं निकल पा रहा है। इतना ही नहीं कई जगहों पर गंदा पानी नाली के ऊपर आकर रोड पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि नाली का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन सिर्फ खानापूर्ति की गई है।
तीन करोड़ दस लाख का ठेका
प्राप्त जानकारी के अनुसार जावर नगर पालिका की ओर से करीब तीन करोड़ दस लाख का ठेका नालियों के निर्माण के लिए दिया गया। जिस तरह से नालियों का निर्माण किया गया है उसमें इतनी बड़ी राशि खर्च की जाना भी सवालों के घेरे में हैं। सूत्रों का कहना है कि नाली निर्माण के दौरान संबंधित कंपनी क्या कर रही है इसकी निगरानी जावर नगर पालिका की ओर से नहीं की गई है।
लोगों को हो रही परेशानी
नालियों के निर्माण में हुई गड़बड़ी का खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई वार्डों में तो गंदा पानी सडक़ पर बह रहा है जिसके चलते निकलना भी दूभर हो रहा है। कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान होना तो दूर नाली निर्माण की सुध भी नहीं ली गई है। शहर के कई इलाकों में नालियां आड़ी तिरछी बना दी गई है, गंदे पानी का रिसाव होने से कई जगहों पर संक्रमण का खतरा भी मंडरा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button