यूजीसी एक्ट के समर्थन में प्रदर्शन आज

यूजीसी एक्ट के समर्थन में प्रदर्शन आज
– सीएम हाउस का होगा घेराव
भोपाल, यशभारत। राजधानी के अंबेडकर पार्क जयंती मैदान में गुरुवार को यूजीसी एक्ट के समर्थन में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के छात्र एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन के बाद रैली के रूप में मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच कर घेराव करने की योजना है।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक डायवर्जन और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के लिए निर्धारित शर्तों का पालन कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या बिना अनुमति आगे बढऩे की स्थिति में विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। आयोजकों का कहना है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे।







