इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

13 वर्षों से लंबित सेवा अधिकारों पर न्याय की मांग तेज

कर्मचारियों को राहत की उम्मीद

13 वर्षों से लंबित सेवा अधिकारों पर न्याय की मांग तेज

कर्मचारियों को राहत की उम्मीद

उल्हासनगर, यश भारत ।उल्हासनगर  मनपा में लंबे समय से लंबित कर्मचारियों के सेवा अधिकारों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। प्रशासनिक स्तर पर लंबित इस गंभीर प्रकरण को लेकर अब कर्मचारियों को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में शिवसेना के नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुललर महाराज ने प्रशासन से तत्काल ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।नगरसेवक द्वारा उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2013 में जारी शासन आदेश तथा तत्कालीन कार्यालयीन निर्देशों के बावजूद सामान्य प्रशासन विभाग ने अब तक प्रभावी अमल नहीं किया है। आदेश जारी हुए 13 वर्ष बीत जाने के बाद भी शिक्षा मंडल के अधिकारी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को उनके वैधानिक सेवा लाभ प्राप्त नहीं हो सके हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

कर्मचारी प्रतिनिधियों का कहना है कि शासन आदेश अस्तित्व में होने के बावजूद सेवा ज्येष्ठता, वेतन निर्धारण, पदोन्नति तथा सेवानिवृत्ति लाभों से कर्मचारियों को वंचित रखना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण भी है।

मांग की गई है कि शिक्षा मंडल के सभी कर्मचारियों का महानगरपालिका स्थापना में तत्काल समायोजन किया जाए तथा उनकी सेवा पुस्तिका में आवश्यक प्रविष्टियां दर्ज कर वर्ष 2013 से लंबित सभी लाभ स्वीकृत किए जाएं। साथ ही मामले में हुई देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button