देश

फिर दहशत में दिल्ली: कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस और फायर टीमों ने संभाली कमान

नई दिल्ली। राजधानी में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर कई स्कूलों को ई-मेल और फोन कॉल के जरिए बम होने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया और पढ़ाई प्रभावित हुई।

सबसे पहले सुबह करीब 9:13 बजे झंडेवालान स्थित B.D. Tamil Education School को धमकी भरी कॉल प्राप्त हुई। इसके बाद अन्य स्कूलों को भी इसी तरह के संदेश मिलने की सूचना सामने आई। एहतियातन स्कूल प्रशासन ने छात्रों और स्टाफ को तुरंत परिसर से बाहर निकाला और अभिभावकों को सूचित कर बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

सूचना मिलते ही Delhi Police की टीमें मौके पर पहुंचीं। बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और जांच विशेषज्ञों ने स्कूल परिसरों की सघन तलाशी शुरू की। साथ ही Delhi Fire Service की गाड़ियां भी तैनात की गईं।

अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी भी परिसर से संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस की साइबर टीम धमकी भरे ई-मेल और कॉल की तकनीकी जांच कर संदेश भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button