भोपालमध्य प्रदेश

दिल्ली एटीएस की जांच टीम भोपाल में खंगालेगी आतंकी कनेक्शन 

दिल्ली एटीएस की जांच टीम भोपाल में खंगालेगी आतंकी कनेक्शन 
– आईएसआईएस कनेक्शन का पर्दाफाश 
यश भारत भोपाल। भोपाल के करोंद इलाके से गिरफ्तार किए गए अदनान खान उर्फ अबू मोहम्मद के संबंध में जानकारी खंगालने के लिए दिल्ली एटीएस का जांच दल जल्द ही भोपाल आएगा। अब तक की हुई जांच में अदनान का आईएसआईएस और आईएसआई के कनेक्शन का पर्दाफाश हुआ है। जांच में खुलासा हुआ है कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों खासकर उप्र के मंदिरों को निशाना बनाने की तैयार थी। पुलिस ने अदनान और दिल्ली में पकड़े गए युवक को अदालत में पेश किया। दिल्ली पुलिस ने न्यायालय में जो जानकारी प्रस्तुत की है उसके मुताबिक दोनों आरोपियों का नेटवर्क्र दिल्ली के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। दिल्ली पुलिस द्वारा स्थानीय न्यायालय में जो तथ्य प्रस्तुत किए गए उसके आधार पर न्यायालय ने दोनों संदिग्ध युवकों की रिमांड तीन दिन के लिए बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी सामने आ सकती है। आरोपियों का कनेक्शन खंगालने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम जल्द ही भोपाल आएगी। रिमांड अवधि पूरी होने तक जांच पूरी की जाने की चुनौती जांच एजेंसियों के सामने है।
भोपाल और दिल्ली से हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 17 अक्टूबर को मामला दर्ज किया। केस संख्या 269/25, धारा 113(3)/61(2) बीएनएस)। इसके आधार पर 18 अक्टूबर को भोपाल के करौंद इलाके से अदनान खान उर्फ अबू मोहम्मद (20), पुत्र गुलफाम मियां को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दिल्ली के सादिक नगर, सेक्टर-03 से अदनान खान (19), पुत्र सलीम खान को हिरासत में लिया गया।
कट्टरपंथी वीडियो और संदेा देखकर हुए प्रभावित
सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपी आईएसआईएस से जुड़े कट्टरपंथी वीडियो और संदेश देखकर प्रभावित हुए थे। उनके डिजिटल उपकरणों और मोबाइल फोन की जांच में कई संदिग्ध संदेश और वीडियो मिले हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि ारोपियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है और उनसे पूछताछ से देशभर में सक्रिय अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिल सकती है।
भोपाल का कनेक्शन और आगे की जांच
दिल्ली पुलिस अब भोपाल में इन आरोपियों के स्थानीय संपर्कों और नेटवर्क की पड़ताल करने की तैयारी कर रही है। ताकि वहां के संभावित सहयोगियों और नेटवर्क के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा सके। इसके अलावा, यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी किन लोगों से जुड़े थे और क्या भोपाल में किसी स्थानीय समूह या व्यक्ति की मदद ली गई। भोपाल से गिरफ्तार आरोपी अदनान खान पहले भी जून 2024 में गिरफ्तार हो चुका है। यूपी एटीएस ने उसे ज्ञानवापी प्रकरण की सुनवाई कर रहे वाराणसी के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया था। वह 25 सितंबर 2024 को जमानत पर बाहर आया था, लेकिन फिर से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया।
सुरक्षा एजेंसियां बरत रही सतर्कता  
दिल्ली पुलिस ने कहा कि देशभर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से कट्टर विचारधारा फैलाने वाले नेटवर्क पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियां मिलकर आरोपियों की गतिविधियों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई राज्यों में फैले नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। आवश्यक होने पर अन्य राज्यों की एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान भी चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button