जिले में दिखा चक्रवर्ती तूफान मोंथा का असर, दिन भर मै गिरा सवा इंच पानी

जबलपुर यश भारत। चक्रवाती तूफान “मोंथा” का असर शहर में दिखाई दिया जिसके चलते सुबह 8:30 से लेकर शाम 5:30 के बीच में सवा इंच से कुछ ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है और अक्टूबर माह में 30 तारीख की शाम काफी 132 मिमी बरसात दर्ज की जा चुकी है। गुरुवार के मौसम पर नजर डालें तो गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.28 डिग्री दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया इस बीच आद्रता 96 प्रतिशत रही। दिन भर में हुई बारिश की बात की जाए तो सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 के बीच 33.1 एमएम वर्षा दर्ज की जा चुकी थी और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। स्थानी मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार चक्रवात मोंथा कमजोर होकर पूर्व विदर्भ एवं इससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हुआ है |
दक्षिण छत्तीसगढ़ एवं इससे सटे विदर्भ के ऊपर स्थित अवदाब उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा और आज, 30 अक्टूबर 2025 को 0530 बजे (IST) पूर्व विदर्भ एवं इससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया।
यह लगभग उत्तर दिशा में पूर्व मध्यप्रदेश एवं इससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ेगा और अगले 24 घंटों में कमजोर होकर एक निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी एक-दो दिन असर रह सकता है।







