साइबर क्राइम अलर्ट: फर्जी फेसबुक प्रोफाइल की करें तुरंत रिपोर्ट

साइबर क्राइम अलर्ट: फर्जी फेसबुक प्रोफाइल की करें तुरंत रिपोर्ट
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट (साइबर क्राइम) की महत्वपूर्ण सूचना
भोपाल,यशभारत। वर्तमान में, किसी व्यक्ति या उसके परिचितों के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पैसे ऐंठने की घटनाओं में तेजी आई है। इन साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए, भोपाल पुलिस कमिश्नरेट (साइबर क्राइम) ने फर्जी प्रोफाइल को बंद करवाने की प्रक्रिया साझा की है।
नागरिक स्वयं आसान चरणों का पालन करके फर्जी आईडी को बंद करवा सकते हैं:
फर्जी फेसबुक प्रोफाइल को ऐसे करें रिपोर्ट:
फर्जी आईडी को ओपन करें।
फर्जी आईडी में मैसेज बॉक्स के पास दिखाई दे रहे तीन डॉट्स (…) पर क्लिक करें।
इसके बाद “Find Support For Report Profile” विकल्प पर क्लिक करें।
अगले चरण में “Pretending To Be Someone” (किसी और होने का ढोंग करना) विकल्प चुनें।
यदि फर्जी आईडी आपके दोस्त की है, तो “A Friend” चुनें। यदि फर्जी आईडी स्वयं आपकी है, तो “Me” विकल्प चुनें।
इसके बाद एक चेक बॉक्स “Receive Notification About This Report” को टिक करें और “Submit” पर क्लिक करें।
इस तरह किसी भी फर्जी आईडी को रिपोर्ट करके उसे बंद करवाया जा सकता है, जिससे आप और आपके परिचित आर्थिक हानि और अन्य साइबर अपराधों से बच सकते हैं।
फर्जी फेसबुक आईडी को बंद करवाने से पहले, फर्जी आईडी का URL और उस आईडी से की गई किसी भी विवादित पोस्ट का स्क्रीनशॉट अवश्य सुरक्षित रख लें। यह जानकारी अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु अत्यंत आवश्यक होगी।







