भोपाल

संस्कृति संगठित नारी शक्ति और हरियाली तीज 

संस्कृति संगठित नारी शक्ति और हरियाली तीज
भोपाल यशभारत। भारतीय लोधी लोधा महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। एमपी नगर स्थित वाटिका होटल परिसर में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की विशेषता रही कि आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा महिलाओं के नेतृत्व में तय की गई। प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष कमलेश हरि सिंह वर्मा ने जिस संयम और आत्मीयता से इसे आगे बढ़ाया, वह समाज के भीतर महिला नेतृत्व की बढ़ती स्वीकारता को दर्शाता है। कार्यक्रम संचालन भी प्रभावशाली रहा जिसे कामिनी डॉक्टर दिलीप सिंह राजपूत ने संभाला। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की रक्षक वीरांगना अवंती बाई लोधी की स्मृति में पौधारोपण के साथ हुई। एक ऐसा कदम जो परंपरा को पर्यावरण से जोड़ता है_ उसके पश्चात दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ मंच सांस्कृतिक ऊर्जा से भर उठा। कार्यक्रम में महापौर मालती राय, अंजलि धर्मेंद्र लोधी, पार्षद सुकून राजू लोधी, कथक गुरु वी अनुराधा ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान शिवानी सिंह, ममता चौधरी, यशोदा वर्मा, साधना नरवरिया मधु वर्मा, प्रतिभा वर्मा, आरती पटेल, विभूति राजपूत, शशि सिंह, दीपा लोधी ,सुशीला लोधी, रेनू लिल्हारे ,सीमा लोधी ,मीना राजपूत, आरती प्रेम लोधी,अंजू वर्मा,भारती लोधी,गीता राजपूत, गीता ठाकुर ,ज्योति चंद्रवंशी, पूर्णिमा नागपुर, किरण सिंह, किरण वर्मा ,कोसी लोधी, पिंकी लिल्हारे ,चंद्रेश राजपूत, गीता लोधी, मीरा लोधी, राधा बुंदेला, शिल्पा लोधा ,सुनीता लोधी, सुशीला लोधी,मधु लोधी, मधुबाला राजपूत ,प्रियंका राजपूत, राम सखी लोधी ,रानू लोधी ,रेनू लोधी ,रितु लोधी, सुनीता लोधी, उज्ज्वल लोधी, उर्मिला भदोरिया, लीलावती लोधी, वर्षा लोधी , बीनू वर्मा, सीता लोधी, सविता सिंह, प्रीति लोधी ,संगीता राजपूत, चेतन राजपूत आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button