जबलपुरमध्य प्रदेश

नचिकेता महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आगाज 2025

रंगारंग कार्यक्रमों में दिखी भारतीय संस्कृति की छटा

जबलपुर,यशभारत। सोचेगे तुम्हें प्यार करे कि नहीं,तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया जैसे गीत कानों में सुनाई दिए वैसे ही छात्रों के पैर थिरकने लगे और माहौल रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत से और भी रंगीन हो गया। आज अवसर था नचिकेता महाविद्यालय विजय नगर जबलपुर द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम आगाज 2025 का।

कार्यक्रम की शुरुआत मॉ वीणापाणि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में पधारी नचिकेता ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती शोमा बेन पटेल जी का स्वागत शॉल एव श्रीफल से किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पी.आर. चंद्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके सफल जीवन और व्यवस्थित जीवन की मंगलकामना की साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी जबलपुर से प्राप्त निर्देशानुसार SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की संक्षिप्त जानकारी उपस्थित जनों के बीच साझा की।

03 19

रजिस्ट्रार आर.एस.चंदेल ने मस्ती भरे वातावरण में छात्रों को संयम के साथ आनंद लेने के लिए कहा। उन्होंने छात्रों को अध्ययन को बोझिल न बनाकर बल्कि अध्ययन को खेल-खेल में करने के लिए प्रेरित किया। रंगारंग कार्यक्रमों के बीच में भारतीय पोशाकों में प्रतिभागियों ने कॉन्फिडेंस वॉक के माध्यम से भारतीय संस्कृक्ति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर नचिकेता एवं मिस नचिकेता एवं रनर अप घोषित किये गये।

मंच संचालन हिन्दी के वरिष्त आचार्य अजय शुक्ल एवं समरीन अंसारी के साथ वरिष्ठ छात्र/छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम की तैयारी में मुख्य भूमिका डॉ. इन्द्र कुमार गुप्ता श्री दीपक गौतम एवं उनकी समस्त टीम की रही। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष रमेश अलोने, डॉ. अजय पाण्डे, श्रीमती स्नेहलता दुबे, डॉ. निधि जैन, समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button