CRIME NEWS JABALPUR, पनागर में 65 साल की वृद्धा को घर में घुसकर चाकुओं से गोदा : लूट की बात सामने आई, आरोपी फरार

जबलपुर, यशभारत। पनागर थाना अंतर्गत देवरी में देर रात एक महिला के घर में घुसकर आरोपियों ने पहले तो जमकर मारपीट की और फिर चाकुओं से गोदकर फरार हो गए। घटना के बाद लूट की बात सामने आ रही हैै। घटना के बाद आनन फानन में वृद्ध महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच करने में जुटी है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि देवरी स्थित घर में 65 वर्षीय वृद्धा जशोदा बाई अकेली रहती थीं। देर रात तीन चार आरोपी घर में घुसे, जब वृद्धा ने जोर घर में घुस रहे आरोपियों को भगाने जोर जोर से चिल्लाना शुरु किया तो हमलावरों ने मारपीट कर चाकुओं से पूरा शरीर गोद डाला और खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
देवरी बन गया नशेडिय़ों का अड्डा
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि देवरी नशेडिय़ों का अड्डा बना गया है। जिसके चलते यहां आए दिन नशे के लिए घटनाएं सामने आ रहीं है। जिससे सभी रहवासी प्रताडि़त हैै। उक्त घटना में भी लूट का एंगल सामने आ रहा है। अब पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।