जबलपुरमध्य प्रदेश

CRIME NEWS JABALPUR, बेलबाग में धरे गए नशे के सौदागर : 22 नशीले इंजेक्शन लेकर जा रहे थे ग्राहक को सप्लाई देने, पहुंच गयी पुलिस

 

जबलपुर, यशभारत। बेलबाग थाना अंतर्गत पुलिस ने रामलीला मैदान के पीछे से गा्रहकों को नशीले देने जा रहे नशे के सौदागरों को दबोच लिया। आरोपी में एक नाबालिग सहित युवक शामिल है। जिनकी तलाशी लेने पर करीब 22 नशीले इंजेक्शन पाए गए। पुलिस आरोपियों के गुरोह के अन्य सदस्यों को तलाशने प्रयासरत है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि रामलीला मैदान में नशे के सौदागर ग्राहकों को माल सप्लाई करने आए है। जिसके बाद पुलिस टीम गठित कर, रामलीला मैदान पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उदित सोनकर 22 साल निवासी खटीक मोहल्ला और उसके नाबालिग साथी को दबोच लिया।

अंधी सप्लाई से जल्द उठेगा पर्दा
जानकारी अनुसार शहर में नशीले इंजेेक् शनों का कारोबार लंबे समय से किया जा रहा है। तमाम गिरोह इस गोरखधंधे को अंजाम देते है। जो अंधी सप्लाई का सहारा लेकर पूरा खेल खेलते है। गिरोह के सदस्य इंजेक् शनों को शहर लाने और उन्हें ग्राहकों तक सप्लाई करने, अलग अलग टीमें बनाती है। जिसके कारण पकड़े जाने पर भी पुलिस को गैंग के गुर्गे कुछ नहीं बता पाते। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button