भोपाल

क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने पकड़ी अवैध शराब, वाहन जब्त  – मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने पकड़ी अवैध शराब, वाहन जब्त 
– मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई

भोपाल यशभारत। 
क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बराम कर वाहन जब्त किया है। कुल दस लाख रुपए के सामान की जब्ती टीम ने बनाई है। शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के लिएु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल पंकज श्रीवास्तव द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में मायनर एक्ट के अपराधों मे माल मुल्जिम की तलाश में लगाया गया था। क्राइम ब्रांच टीम को अवैध शराब की सूचना मिलने पर टीटी नगर क्षेत्र, माता मंदिर,मेनिट चौराह पर रवाना थी। सूचना मिली थी कि पत्रकार कालोनी गली टीटी नगर में एक सफेद रंग की अर्टिगा में चार व्यक्ति बैठे हुए है। कार के अंदर पीछे की सीट पर शराब की पेटियाँ रखी है । जो शराब को किसी को बेचने की फिराक में खड़े है । सूचना तस्दीक के लिए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर टीम पहुंची। टीम ने घेराबंदी कर युवकों से पूछताछ की। युवक ने अपना नाम अजय डाकसे पिता जगदीश डाकसे उम्र 25 साल निवासी कालोनी सलैया भोपाल , प्रमोद चैतन्य पिता प्रभूलाल चैतन्य उम्र 25 साल निवासी कालोनी सलैया भोपाल, धीरज कपिल पिता रमेश कपिल उम्र 24 साल निवासी ईश्वर नगर रेडीशन के पीछे सलैया भोपाल का बताया। कार को चेक किया तो कार की पीछे की सीट में खाकी रंग की पुष्टे की पेटियां दिखी जिनके संबंध में पूछने पर तीनों व्यक्ति द्वारा उक्त पेटियां स्वयं की होना बताया तथा उक्त शराब के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा तो नहीं होना बताया। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सराहनीय भूमिका निरी अशोक मरावी, उनि विवेक आर्य, आर. महावीर सिंह, आर शादाब खान, आर जावेद मोहम्मद, आर निलेश वर्मा, आर ऋषिकेश त्यागी, आर शिवप्रताप की रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button