देश

जल प्लावन से पीड़ित क्षेत्र वासियों के घरों में ही जेसीबी चलवाने लगी पार्षद

 

राजीव गांधी वार्ड की घटना, सामने आया विडियो

जबलपुर,यश भारत।शहर में लगातार बारिश का दौर जारी है और शहर के कई क्षेत्र जल प्लावन की समस्या से जूझ रहे हैं इसी कड़ी में शांति नगर स्थित राजीव गांधी वार्ड में भी ऐसी समस्याओं का क्षेत्रवासियों को सामना करना पड़ रहा है यूं तो जब भी किसी क्षेत्र का रहवासी इस प्रकार की समस्या से जूझता है तो वह अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को याद करता है जनप्रतिनिधि का कार्य और कर्तव्य भी यही होता है कि वह अपने क्षेत्र वासियों को इस प्रकार की समस्या से निजात दिलाए परंतु क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुलझाने के बजाय यहां के रहवासियों के लिए जनप्रतिनिधि स्वयं काल बन जाए तो फिर बेचारी जनता कहां जाए।

ऐसा ही एक मामला शांति नगर स्थित राजीव गांधी वार्ड में सामने आया जहां क्षेत्र में जनता लगातार जल प्लावन की समस्या लेकर अपने पार्षद के पास पहुंच रही थी।पार्षद द्वारा क्षेत्र की जनता की शिकायत को बार-बार अनसुना किया जा रहा था उन्हें क्षेत्रवासियों की जनता ने पार्षद से मदद मांगी परंतु पार्षद ने गुस्से में क्षेत्र में जल प्लावन की समस्या को तो दूर नहीं किया उल्टा पीड़ितों घर में जेसीबी चलवाने लगी।

क्या है मामला-राजीव गांधी वार्ड स्थित गणपति विहार क्षेत्र में हर साल जलभराव की स्थिति होती है प्रत्येक वर्ष में नगर निगम से यह वादा किया जाता है कि इस क्षेत्र में पक्के नालों का निर्माण किया जाएगा। पूर्व पार्षद भी कई बार पक्के नाले के निर्माण का वादा करके जा चुके हैं लेकिन आज तक जनता उसी समस्याओं से लगातार जूझ रही है ।उल्टा प्लाटों को खोद खोद के नाले बना दिए गए। जिसके चलते बारिश का पानी बहुत तेजी से आता है और पूरा क्षेत्र जल मग्न हो जाता है। शांति नगर ,त्रिमूर्ति नगर ,शास्त्री बिहार, अंबेडकर कॉलोनी सभी कालोनियों का पानी गणपति विहार क्षेत्र में आ जाता है। पूर्व पार्षद और नन्दन बिहार कालोनी के बिल्डरों द्वारा नाले को गणपति विहार की तरफ डायवर्ट कर दिया है। जिसके उपरांत गणपति विहार क्षेत्र में पानी भरने लगा। जिसके उपरांत क्षेत्रवासियों द्वारा अपनी व्यवस्था हेतु छोटी-छोटी नालियों का निर्माण किया गया ताकि उनके घरों में पानी ना जाए।

खुद का घर नंदन विहार में-गणपति बिहार के लोगों की इसी शिकायत के चलते बार-बार पार्षद गुस्सा होने लगी और नंदन बिहार जहां पार्षद का स्वयं घर है उस क्षेत्र में पानी ना भर जाए, इस कारण नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलवा कर गणपति विहार के नागरिकों के घरों की नालियां तोड़ने लगी जिसका क्षेत्र के लोगों ने जब विरोध किया तो गुस्सा करते हुए जेसीबी से सभी के घरों में जेसीबी पंजे से घरों को भी तोड़ने का आदेश देने लगी।

पहले नही करवाई नाली साफ- वहीं दूसरी तरफ गणपति विहार के नागरिकों का कहना है कि पार्षद द्वारा इतने दिनों तक किसी भी प्रकार का कोई नाली निर्माण और साफ सफाई का कार्य नहीं करवाया गया परंतु अचानक समस्या को निपटाना तो दूर की बात है पार्षद द्वारा जिस प्रकार का रवैया यहां के नागरिकों को दिखाया जा रहा है वह समझ से परे है और अगर पार्षद की इस रवैए का विरोध यहां की जनता द्वारा किया जाता है तो पार्षद द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में अंदर करवाने की बात कह दी जाती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App