भोपालमध्य प्रदेश

निर्माण बना मुसीबत पाइप लाइन टूटने से सड़कें बेहाल , इंद्रपुरी में हादसे का खतरा बढ़ा

  1. निर्माण बना मुसीबत पाइप लाइन टूटने से सड़कें बेहाल, इंद्रपुरी में हादसे का खतरा बढ़ा
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल में विकास कार्यों की रफ्तार जहां तेज है, वहीं कई इलाकों में यही काम आम जनता के लिए परेशानी का कारण भी बनते जा रहे हैं। वार्ड नंबर 67, जोन 15 स्थित इंद्रपुरी सी सेक्टर इसका ताजा उदाहरण है, जहां मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य ने स्थानीय रहवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में च जेल रहे निर्माण के दौरान नर्मदा जलापूर्ति पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे सड़कों पर पानी फैल रहा है और जमीन धंसने लगी है। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश या रात के समय ये गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रहवासियों के मुताबिक, समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। नगर निगम जोन 15 कार्यालय के सामने की सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं और उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पाइप लाइन की तत्काल मरम्मत कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले स्थिति को संभाला जा सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विकास कार्य जरूरी हैं लेकिन यदि इनके साथ सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया तो ये योजनाएं जनता के लिए राहत की बजाय मुसीबत बनती हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button